Durga Puja
tulsyan

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव IAS वंदना दादेल और विनय चौबे को अवमानना नोटिस जारी किया

Jharkhand High Court contempt notice Jharkhand High Court contempt notice

14 अक्टूबर को आरोप गठित होंगे, जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई सुनवाई

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में बुधवार को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार के अधिकारियों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और मुख्य सचिव आईएएस वंदना दादेल तथा नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर दिया।

न्यायालय ने साफ कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव से संबंधित उसके आदेशों का अनुपालन अब तक नहीं किया गया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को तय की है। इस तिथि को दोनों अधिकारियों के खिलाफ आरोप गठित किए जाएंगे।

इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। अदालत ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले अधिकारियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

shrawani mela

मामले से जुड़े अधिवक्ता विनोद सिंह ने निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से पक्ष रखा। रौशनी खलखो की ओर से ही हाईकोर्ट में यह अवमानना याचिका दायर की गई थी।

happy Teacher Day

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदेश राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। यदि 14 अक्टूबर को आरोप गठित हो जाते हैं, तो मुख्य सचिव और पूर्व सचिव दोनों को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *