रामनवमी की रात मुरहू में पत्थरबाजी, थाना प्रभारी समेत कई घायल, इलाके में तनाव

Stone Pelting

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी की रात अचानक पत्थरबाजी की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस घटना में मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा सहित 2-3 लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने रात में किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत कुछ स्थानीय लोगों को चोटें आईं। अचानक हुई पत्थरबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात संभालने की कोशिश की और देर रात स्थिति को काबू में कर लिया।

घटना के अगले दिन सुबह लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला। मुरहू बाजार पूरी तरह बंद रहा और गुस्साए स्थानीय लोग महादेव मंडा के पास एकत्र हो गए। लोगों ने पत्थरबाजी में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

Adiwasi Mahotsav

सूत्रों के अनुसार, दूसरे पक्ष के लोग भी एकजुट हो गए, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। दिन में भी दोनों पक्षों के बीच फिर से पत्थरबाजी की घटना सामने आई, जिससे स्थिति और बिगड़ने लगी।

happy Teacher Day

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

resizone elanza

Telegram channel

फिलहाल मुरहू में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, लेकिन प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द हालात सामान्य हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *