Hazaribagh violence

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में हिंसा, 2 की मौत, 450 से ज्यादा घायल

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी और दशमी के जुलूस के दौरान हिंसक झड़पों में बड़ा हादसा सामने आया है। हथियार प्रदर्शन और आपसी विवाद के बीच भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 450 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल के साथ-साथ कई निजी…

Read Full News
Stone Pelting

रामनवमी की रात मुरहू में पत्थरबाजी, थाना प्रभारी समेत कई घायल, इलाके में तनाव

खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू में रामनवमी की रात अचानक पत्थरबाजी की घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। अज्ञात लोगों द्वारा की गई इस घटना में मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गॉडविन केरकेट्टा सहित 2-3 लोग घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने रात में किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कर लिया।…

Read Full News
Hazaribagh

हजारीबाग में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा भड़क उठी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन अलर्ट पर है। जानकारी के अनुसार, पहली घटना पेलावल ओपी क्षेत्र के…

Read Full News
Tapovan Mandir

रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन, राज्य की सुख-शांति की कामना

रांची: रामनवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर राज्य की उन्नति, सुख-शांति और खुशहाली की…

Read Full News
Drone Surveillance

रांची में रामनवमी पर हाई अलर्ट: ड्रोन और 500 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

रांची: रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर रामनवमी शोभायात्रा के सभी प्रमुख रूट पर ड्रोन सर्विलांस शुरू कर दिया गया है।…

Read Full News
Security Alert

रामनवमी को लेकर रांची में हाई अलर्ट: DGP की बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश

रांची: राजधानी रांची में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को रांची एसएसपी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत…

Read Full News
Mahavir Mandal

रामनवमी को लेकर सक्रिय प्रशासन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले प्रतिनिधिमंडल, दिए गए निमंत्रण

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी आमंत्रणों को हर्षपूर्वक स्वीकार करते हुए प्रतिनिधियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है और इसे मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाना सभी की जिम्मेदारी है। शांति और कानून-व्यवस्था पर जोरमुख्यमंत्री ने अधिकारियों और आयोजन समितियों से अपील की…

Read Full News
Ram Navami

तमाड़ में शांति समिति की बैठक: रामनवमी, सरहुल व ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट

तमाड़/रांची: रांची जिले के तमाड़ थाना परिसर में आगामी रामनवमी, सरहुल और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा ने की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तमाड़ क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारा और सामाजिक…

Read Full News
जमशेदपुर खबर

रामनवमी के दौरान मंदिर परिसर में मांस मिलने से आक्रोश, सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे NH-18 जाम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के धालभूमगढ़ प्रखंड में रामनवमी के दौरान सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश सामने आई है। नरसिंहगढ़ के हनुमान वाटिका मंदिर के पास झंडा स्थल पर मांस रखे जाने की खबर से इलाके में आक्रोश फैल गया है। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने NH-18 को जाम कर दिया है। मामला पूर्वी सिंहभूम…

Read Full News
रामगढ़ शांति समिति

रामगढ़ पुलिस ने ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक की

रामगढ़, झारखंड: रामगढ़ थाना परिसर सहित मांडू, वेस्ट बोकारो, कुजू और भदानीनगर ओपी परिसर में सरहुल, ईद और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्णनंदन कुमार और अन्य थाना प्रभारियों ने की। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर बैठक में सांसद प्रतिनिधि…

Read Full News