पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण: राष्ट्रपति 25 जनवरी को उपायुक्त मनीष कुमार को करेंगी सम्मानित

President Award

पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार को “बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड 2025” के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान महामहिम राष्ट्रपति द्वारा 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा यह पुरस्कार उन जिलों को दिया जाता है, जिन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, समावेशी और प्रभावी बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य किया हो। आयोग ने पाकुड़ जिले को निर्वाचन व्यवस्थाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयासों के आधार पर इस पुरस्कार के लिए चुना है। इस सम्मान से न केवल जिला प्रशासन का मान बढ़ा है, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने में पाकुड़ की भूमिका भी राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित हुई है।

उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनके लिए नहीं, बल्कि पाकुड़ जिले के हर उस चुनावकर्मी के लिए है जिसने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने विशेष रूप से बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, ईआरओ, एईआरओ और जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि चुनाव एक विशाल और संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें टीमवर्क ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी होती है। पाकुड़ जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता, सुव्यवस्थित मतदान, पारदर्शिता और तकनीकी नवाचार को बेहतर ढंग से लागू कर जिले को राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

जिले के प्रशासनिक एवं लोकतांत्रिक इतिहास में यह सम्मान एक प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह पुरस्कार आने वाले समय में पाकुड़ को निर्वाचन प्रबंधन और लोकतांत्रिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *