Durga Puja
tulsyan

ISIS के लिए हथियार जुटा रहा था दानिश, प्रतियोगी परीक्षा की आड़ में चल रहा था खेल

Terrorist Danish ISIS Network Terrorist Danish ISIS Network

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा स्थित न्यू तबारक लॉज से बुधवार सुबह ISIS के संदिग्ध आतंकी अशरफ दानिश को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दानिश को कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले जाया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसे और उसके साथियों को हथियार और विस्फोटक सामग्री जमा करने की जिम्मेदारी मिली थी। दानिश सोशल मीडिया के जरिए 7 अन्य लोगों के संपर्क में था।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का बहाना
दानिश लॉज में “प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी” के नाम पर रह रहा था। वह इतनी चालाकी से काम करता था कि न उसके रूममेट और न ही लॉज के अन्य लोगों को उस पर शक हुआ।

shrawani mela

उसके कमरे में प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित किताबें भी मिलीं। रूममेट, जो एक दिव्यांग युवक है, ने बताया कि उसे दानिश की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी नहीं थी। लॉज के अन्य युवकों ने भी यही कहा कि दानिश हमेशा पढ़ाई और नौकरी की बात करता था।

happy Teacher Day

दिल्ली स्पेशल सेल की कार्रवाई
स्पेशल सेल ने दानिश के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। दानिश ने पूछताछ में माना कि वह अपने नेटवर्क के साथ हथियारों और विस्फोटकों का भंडारण कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियां अब उससे मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *