जमशेदपुर में बड़ी कार्रवाई: अपराध की साजिश रच रहे 7 आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime

जमशेदपुर: शहर में अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। गोलमुरी थाना क्षेत्र के सबिना कॉलोनी स्थित एक कमरे में बैठकर अपराध की योजना बना रहे सात आरोपियों को पुलिस ने हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही भागने लगे आरोपी
छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, जिंदा कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

Adiwasi Mahotsav

बरामद सामग्री

  • एक देशी पिस्टल
  • कुल 7 जिंदा कारतूस
  • एक स्कॉर्पियो वाहन
  • चापड़ और चाकू
  • नकद ₹22,500
happy Teacher Day

गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं:

  • मो. जीशान उर्फ जीशु (कपाली डांगुडीह, सरायकेला-खरसावां)
  • शेख नुमान (धतकीडीह ए ब्लॉक, बिष्टूपुर)
  • शेख फैज (न्यू डीएस फ्लैट, धतकीडीह)
  • मो. चांद शेख (मुस्लिम बस्ती, गोलमुरी)
  • शुभम कोहली उर्फ अनमोल कोहरी (हिन्दू लाइन, गोलमुरी)
  • मो. जुनैद रजा
  • परवेज आलम (सबिना कॉलोनी, गोलमुरी)
resizone elanza

Telegram channel

न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सिटी एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके आपराधिक नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा रही है।

शहर में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *