BFCL की CSR पहल: 162 लोगों का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, महिलाओं के लिए एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स शुरू

BFCL

Ramgarh : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती देते हुए एक ही दिन दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया। 17 जनवरी 2026 को कंपनी ने जहां IRIS के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया, वहीं दूसरी ओर महिलाओं और बालिकाओं के आत्मनिर्भर भविष्य के लिए एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ भी किया।

162 लोगों की हुई निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श भी मिला
BFCL द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर रामगढ़ के नैसाराय बस्ती स्थित आंगनवाड़ी केंद्र के पास लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय में आंखों से जुड़ी बीमारियों की समय रहते पहचान करना और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

शिविर में कुल 162 लोगों की जांच की गई। योग्य चिकित्सकों द्वारा आंखों की विस्तृत जांच के साथ आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी दिया गया। स्थानीय लोगों के बीच इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिला, खासकर वृद्धों और श्रमिक वर्ग को इस शिविर से सीधा लाभ मिला।

WhatsApp Image 2026 01 18 at 12.46.24

इस आयोजन को BFCL की CSR टीम ने समन्वित तरीके से सफल बनाया। कार्यक्रम में श्री राकेश गुप्ता और श्री सूरज देव प्रसाद की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही, जिनके सहयोग से शिविर का संचालन व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न हो सका।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स
BFCL ने CSR के तहत महिला एवं बालिका सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए प्रतिष्ठित जावेद हबीब सैलून में एडवांस ब्यूटीशियन कोर्स की शुरुआत की। कंपनी का स्पष्ट संदेश रहा कि सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी तरीका केवल सहायता देना नहीं, बल्कि हुनर देना है।

resizone elanza

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 10 बालिकाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में रोजगार या स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। BFCL द्वारा प्रशिक्षण के साथ-साथ किट एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हुए प्रतिभागियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि संसाधनों की कमी किसी बेटी के सपनों की कमी नहीं बननी चाहिए, और BFCL इसी सोच के साथ समाज की बेटियों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर BFCL की ओर से श्री राकेश गुप्ता, श्री अभास लुहारुवाला, श्री आशीष कटारिया, सुश्री प्रतीक्षा पाठक, श्री शुभम कुमार एवं श्री नितेश कुमार सहित CSR टीम उपस्थित रही।

CSR के जरिए समाज के साथ मजबूत रिश्ता
BFCL ने दोनों पहलों के माध्यम से यह संदेश दिया कि कंपनी केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक उत्थान के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य शिविर और कौशल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों से स्थानीय समाज का भरोसा बढ़ता है और जरूरतमंद वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का मार्ग मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *