कोडरमा में दरोगा 15 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Koderma News

एसीबी ने चंदवारा थाना के दरोगा को रंगे हाथ पकड़ा

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दरोगा की पहचान पवन कुमार राम के रूप में हुई है, जो चंदवारा थाना में पदस्थापित हैं।

रंगे हाथों पकड़ा गया दरोगा
जानकारी के अनुसार एसीबी की टीम को दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान पवन कुमार राम को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ लिया।

आगे की कार्रवाई शुरू
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग में भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *