...

रांची एयर शो 2025

Ranchi Air Show 2025

रांची : रांची की जनता के लिए आसमान में रोमांच का एक अद्भुत नजारा देखने का मौका है, क्योंकि रांची में कल से दो दिवसीय एयर शो का आयोजन होने जा रहा है। यह एयर शो सुबह 9:45 से 10:45 तक चलेगा और दर्शकों को पहली बार इतने करीब से वायुसेना की ताकत और कौशल का सजीव प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

इस आयोजन को लेकर आज रांची उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन और एयरफोर्स की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान फ्लाइंग लेफ्टिनेंट कमल संधू ने कहा कि “सूर्य किरण टीम को खुशी है कि उन्हें रांची में यह शो प्रस्तुत करने का मौका मिल रहा है।”

एयर शो को दो भागों में बांटा गया है, पहले भाग में 9 विमान एक साथ सिंक्रोनाइज़ उड़ान भरेंगे। दूसरे भाग में यही विमान अलग-अलग दिशाओं में सीधे और उल्टे उड़ते हुए अद्भुत स्टंट दिखाएंगे।

खास बात यह है कि विमान केवल 5 मीटर की ऊँचाई पर भी उड़ान भरेंगे, जिससे दर्शक उन्हें बेहद करीब से देख सकेंगे।
इस शो के लिए लगभग 6 महीने से अभ्यास किया गया है, ताकि सुरक्षा और प्रदर्शन दोनों स्तरों पर कोई कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *