Durga Puja

दुमका में CM हेमंत सोरेन से मिले लोग, समस्याओं के समाधान का निर्देश

JanSamvad

दुमका: दुमका जिले के खिजुरिया स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है।

“यह सरकार गांव की सरकार है” — मुख्यमंत्री
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा,

shrawani mela

“हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह सरकार गांव की सरकार है।”

happy Teacher Day

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी पात्र लाभार्थी योजनाओं की जानकारी लें और उनका पूरा लाभ उठाएं।

Tulsyan

Telegram channel

जनता ने जताया आभार
मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कई ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की योजनाओं से उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और आजीविका से जुड़े लाभ मिल रहे हैं।

resizone-elanza
rlifecare

इस जनसंवाद को प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *