8 मई को ऐतिहासिक बनेगा इंटक का महाधिवेशन – धीरज प्रसाद साहू, मजदूरों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने का संकल्प!

मजदूर अधिकार

लोहरदगा, झारखंड: लोहरदगा में पूर्व राज्यसभा सांसद और इंटक के महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों से संवाद कर उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मजदूरों के हक की लड़ाई और मूलभूत सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही, 8 मई को होने वाले इंटक महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने का भी ऐलान किया।

लोहरदगा जिले के हेंसल डंपिंग यार्ड में शनिवार को पूर्व राज्यसभा सांसद एवं इंटक महासचिव धीरज प्रसाद साहू ने स्थानीय मजदूरों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में मजदूरों ने अपने दर्द बयां किए और शेड, शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था एवं एंबुलेंस सेवा जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

धीरज प्रसाद साहू ने मजदूरों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटक की परंपरा रही है कि जब भी मजदूरों पर संकट आया है, संगठन ने बिना देरी किए उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी है।

साहू ने अपने संबोधन में कहा की पूर्वज शिव प्रसाद साहू जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए हम मजदूरों के सम्मान और हक के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर मजदूर तक शौचालय, पानी, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करना हमारी पहली जिम्मेदारी है।

munadi live whattsapp banne.jpg

साथ ही धीरज प्रसाद साहू ने जानकारी दी कि 8 मई 2025 को लोहरदगा में आयोजित होने वाला इंटक महाधिवेशन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सुसज्जित रहेगा और इसमें 30 से 40 हजार मजदूरों के महाजुटान की संभावना है।

resizone elanza

Telegram channel

धीरज प्रसाद साहू ने कहा की सभी वर्गों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यह महाधिवेशन मजदूर एकता और अधिकारों की रक्षा के नए इतिहास की इबारत लिखेगा।

बैठक के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए इंटक के कोषाध्यक्ष अशोक यादव के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *