सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच फायरिंग, 10 नक्सली ढेर होने की खबर

Chaibasa News

चाईबासा: झारखंड के सारंडा जंगल में गुरुवार की सुबह सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में करीब 10 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

यह मुठभेड़ छोटा नगरा थाना क्षेत्र के टोंटोगड़ा इलाके के पास हुई, जहां लंबे समय से नक्सली गतिविधियों की सूचना मिलती रही है।

गुप्त सूचना के बाद शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरीय अधिकारियों को सारंडा के दुर्गम और जंगली इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर CoBRA, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Adiwasi Mahotsav

खुद को घिरा देख नक्सलियों ने की फायरिंग
सुरक्षाबल जैसे ही संदिग्ध इलाके के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने खुद को घिरता देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें सुरक्षाबल भारी पड़े।

happy Teacher Day

जंगल का फायदा उठाकर कुछ नक्सली फरार
सुरक्षाबलों की दबावपूर्ण कार्रवाई के बीच कुछ नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेरकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि भागे हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके।

resizone elanza

Telegram channel

इलाके में हाई अलर्ट
मुठभेड़ के बाद सारंडा और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह समाप्त होने के बाद ही मारे गए नक्सलियों की संख्या और बरामद हथियारों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *