ईचागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, नए साल और मकर संक्रांति को लेकर दिशा-निर्देश

Peace Committee Meeting

Saraikela (Bidyut Mahto): चांडिल अनुमंडल अंतर्गत ईचागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद ने की। इसमें नया वर्ष 2026 और मकर संक्रांति को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, थाना प्रभारी बजरंग महतो, पंचायत प्रतिनिधि, शांति समिति के सदस्य और क्षेत्र के कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि नए साल का जश्न शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए, ताकि पूरे वर्ष सकारात्मक माहौल बना रहे।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 14.06.22

उन्होंने विशेष रूप से पिकनिक स्थलों पर शराब सेवन से परहेज करने, हुड़दंग से बचने और गहरे पानी में न जाने की सलाह दी। साथ ही अवैध शराब बेचने वालों, हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने, शराब पीकर ड्राइविंग करने और बाइक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अफीम की अवैध खेती का मुद्दा भी उठाया गया। थाना प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों से किसानों को जागरूक करने और उन्हें वैकल्पिक खेती के लिए प्रेरित करने में सहयोग करने की अपील की।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद और बीडीओ एकता वर्मा ने कहा कि नए साल में पिकनिक स्थलों पर हुड़दंगियों और शराबियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। वहीं मकर संक्रांति और टुसु पर्व के दौरान लगने वाले मेलों, हाट-बाजारों में भी प्रशासन की कड़ी निगरानी रहेगी। उन्होंने किसी भी अनैतिक गतिविधि की सूचना समय पर प्रशासन को देने का आग्रह किया।

resizone elanza

बैठक में एएसआई धनंजय शर्मा, एसआई विश्वजीत तिवारी, पीएलवी कार्तिक गोप, मुखिया राखोहरी सिंह मुंडा, बीपीन सिंह मुंडा, गंगामनी देवी, मेनका सिंह मुंडा, दिनेश उरांव, विश्वनाथ उरांव, अनिल सिन्हा, पंचानन पातर, अमित सिन्हा, मुरलीधर मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

शांति समिति की इस बैठक के माध्यम से प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि नए साल और पर्व-त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *