हिरणपुर में एयरटेल टावर का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रशासन से रोक की मांग

Airtel Tower Dispute

हिरणपुर (पाकुड़): हिरणपुर बाजार स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में लगाए जा रहे एयरटेल मोबाइल टावर का स्थानीय ग्रामीणों ने शनिवार को जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मोहल्ले के बीचों-बीच टावर स्थापित किए जाने से स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर गंभीर असर पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपते हुए निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

“घर से महज पांच फीट दूरी पर टावर”
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित टावर की दूरी आसपास के मकानों से लगभग पांच फीट बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इतनी कम दूरी पर टावर लगने से रेडिएशन का खतरा बढ़ सकता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि टावर संचालन के लिए 11,000 वोल्ट की विद्युत आपूर्ति लाई जाएगी, जिससे शॉर्ट सर्किट या अन्य विद्युत दुर्घटनाओं का खतरा बना रहेगा।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

आबादी से दूर टावर लगाने की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराई जाए और यदि संभव हो तो टावर को किसी खुली या आबादी से दूर जगह पर स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि विकास कार्य का वे विरोध नहीं कर रहे, लेकिन घनी आबादी के बीच ऐसे ढांचे का निर्माण उचित नहीं है।

resizone elanza

कंपनी का पक्ष
इस संबंध में एयरटेल कंपनी के प्रतिनिधि सन्नी कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उक्त स्थल पर टावर लगाने की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित थी। हालांकि, कार्य के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी अंचलाधिकारी को दे दी गई है और आगे की कार्रवाई प्रशासन के निर्देशानुसार की जाएगी।

फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण प्रशासनिक हस्तक्षेप का इंतजार कर रहे हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *