गढ़वा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभा खोज परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न
15 नवंबर तक घोषित होगा परीक्षाफल, प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
गढ़वा: गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति द्वारा आयोजित 22वीं प्रतिभा खोज परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 3167 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जबकि 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
समन्वय समिति के सचिव एमपी केसरी ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि आगामी 15 नवंबर तक परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रतिभावान एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के माध्यम से कई विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है और आज विभिन्न उच्च पदों पर आसीन होकर जिले एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

सभी ग्रुपों के लिए परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई। गढ़वा में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जीएन कॉन्वेंट स्कूल में ग्रुप ए एवं बी के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि आरके पब्लिक स्कूल के पुराने भवन में ग्रुप सी एवं डी के परीक्षार्थी शामिल हुए।
इसी प्रकार कांडी, मझिआंव एवं बरडीहा क्षेत्र के लिए आरके पब्लिक स्कूल ऊंचरी, बिशुनपुरा के लिए आरआरपीडी उच्च विद्यालय, बंशीधर नगर के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय, मेराल के लिए प्लस टू उच्च विद्यालय मेराल, डंडई प्रखंड के लिए मध्य विद्यालय तसरार तथा रंका प्रखंड के लिए परियोजना उच्च विद्यालय रंका को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। आरके पब्लिक स्कूल के लिए अशोक विश्वकर्मा, जीएन कॉन्वेंट के लिए एमपी केसरी, बंशीधर नगर के लिए सुशील केसरी, मझिआंव के लिए सुधीर पाठक, रंका के लिए अनिल विश्वकर्मा, डंडई के लिए मोजीब खान, मेराल के लिए कमलेश दुबे तथा बिशुनपुरा के लिए अभय कुमार दुबे को पर्यवेक्षक बनाया गया था।

परीक्षा के दौरान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहा और कहीं से भी कदाचार की सूचना नहीं मिली। समिति के पदाधिकारियों ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी विद्यालय प्रबंधन, पर्यवेक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
Read more: गढ़वा जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर प्रतिभा खोज परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न- मां रूपी सोरेन के दशकर्म पर हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, भोजन परोसकर किया भावपूर्ण नमनरामगढ़/नेमरा: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ जिले स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के अनुरूप पूरी कीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों और परिजनों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया तथा अपनी…
- रांची में प्रॉपर्टी के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, 9.94 करोड़ रुपये के मामले में केसरांची: झारखंड की राजधानी रांची में जमीन और फ्लैट दिलाने के नाम पर 9.94 करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र से जुड़े इस मामले में डुमरी, बेड़ो निवासी विक्रम सिंह ने गुजरात के नवसारी निवासी विशाल रंजीत राव और उनकी पत्नी श्रद्धा विशाल राव के खिलाफ प्राथमिकी…
- साकेत कोर्ट में पेशी, लेकिन ध्रुव राठी लंदन में! गैरहाजिरी पर उठे सवालDhruv Rathee News: यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार को एक मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश होना था। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वह अदालत में पेश नहीं हुए। दावा किया जा रहा है कि वह कोर्ट की पेशी से पहले भारत से बाहर लंदन चले गए हैं। मामले को लेकर अब ध्रुव…
- अभिजीत दीपके को कोर्ट से बड़ी राहत, शांति भंग के आरोप में गिरफ्तारी के बाद मिली सशर्त जमानतनई दिल्ली: तिरंगा मार्च और प्रदर्शन से जुड़े मामले में गिरफ्तार अभिजीत दीपके को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। दीपके को शांति भंग की आशंका और कानून-व्यवस्था से जुड़े आरोपों के तहत पुलिस ने हिरासत में लिया था। अदालत के आदेश के बाद उनकी रिहाई का…
- बोकारो में चॉकलेट की जिद कर रहे मासूम के हाथ लगी पिस्तौल, अचानक चली गोली; साढ़े 3 साल के साहिल की मौतबोकारो: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। कर्नल मार्केट स्थित रांची मोहल्ले में शनिवार को साढ़े तीन साल के मासूम साहिल राम की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, बच्चा चॉकलेट के लिए जिद कर रहा था। इसी दौरान घर में…




