रांची में कल से सजेगा आदिवासी महोत्सव 2026 का मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा

Adiivasi Mahotsav

रांची: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली विरासत को समर्पित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ शनिवार से रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। महोत्सव को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान पहुंचकर आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने महोत्सव को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

समय पर पूरी हों सभी तैयारियां
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि महोत्सव से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को पहले से ही व्यवस्थित और मजबूत रखना जरूरी है।

सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक की समीक्षा
वंदना दादेल ने महोत्सव स्थल पर वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले आगंतुकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल और पार्किंग क्षेत्र सहित आयोजन स्थल की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

Adiwasi Mahotsav

विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
अपर मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को आयोजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि आदिवासी महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में आयोजन की हर व्यवस्था में गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाई देनी चाहिए।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

मोरहाबादी मैदान में तैयारियां अंतिम दौर में
महोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान में मंच, स्टॉल, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि महोत्सव शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, TRI निदेशक आलोक एस. कच्छप समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

resizone elanza

Telegram channel

अब शनिवार से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव में झारखंड की आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की भव्य झलक देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *