...

जमशेदपुर पहुंची अवादा भारत उदय यात्रा, लोगों को दिया स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का संदेश

Avaada Bharat Uday Yatra

स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और संस्थानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 1688 किलोमीटर का सफर कर पहुंची यात्रा

रांची/जमशेदपुर: स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अवादा ग्रुप द्वारा आयोजित ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ के जमशेदपुर पहुंचने पर लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस यात्रा के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जलविद्युत जैसे स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों के प्रति जागरूक किया गया।

जमशेदपुर में इस यात्रा को स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और विभिन्न संस्थानों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी रुचि दिखाई और इसके बारे में अधिक जानकारी हासिल की।

WhatsApp Image 2026 05 29 at 12.29.19

नुक्कड़ नाटक के जरिए दूर किए गए भ्रम
यात्रा के दौरान आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल भाषा में समझाया गया। लोगों के बीच फैली गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास किया गया और उन्हें बताया गया कि नवीकरणीय ऊर्जा भविष्य के लिए क्यों जरूरी है।इस दौरान लोगों को डिजिटल ग्रीन प्लेज लेने का भी अवसर दिया गया, ताकि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ तौर-तरीके अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।

जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने ऊर्जा के कुशल उपयोग, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्हें यह भी बताया गया कि व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास किस तरह बड़े बदलाव ला सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

WhatsApp Image 2026 05 29 at 12.29.19 1
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

1688 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंची यात्रा
8 मई को नोएडा से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 1688 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। यह यात्रा 35 दिनों में 9 राज्यों और 27 शहरों का दौरा करेगी। इसके लिए दो विशेष वैन डिजाइन की गई हैं, जो देशभर में स्वच्छ ऊर्जा का संदेश लेकर आगे बढ़ रही हैं।

resizone elanza

अवादा ग्रुप चेयरमैन ने क्या कहा?
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि अब समय आ गया है जब भारत को पूरी तरह प्राकृतिक और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, “बाहरी संसाधनों पर निर्भर रहने की बजाय खुद की ऊर्जा पैदा करना देश की सुरक्षा और तरक्की के लिए बेहद जरूरी है। ‘अवादा भारत उदय यात्रा’ के जरिए हमारा उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को हर घर तक पहुंचाना है, ताकि यह एक अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन बने।”

स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में पहल
अवादा ग्रुप के पास 17.7 GWp से अधिक का स्वच्छ ऊर्जा पोर्टफोलियो है, जो कंपनी की मजबूत क्षमता को दर्शाता है। यह राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान भारत को स्वच्छ, टिकाऊ और ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 05 29 at 12.29.20 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *