mela

रामगढ़ सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Ramgarh road accident

बासल-बलकूदरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, एक युवक की मौत

रामगढ़: जिले के बासल-बलकूदरा फोरलेन स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर बलकूदरा पेट्रोल पंप में तेल भराने जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक की पहचान प्रितम कुमार (पिता- चरकू मुंडा), निवासी देवरिया के रूप में हुई है। वहीं हादसे में सारियन मुंडा (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रितम कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल सारियन मुंडा का उपचार जारी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

क्षेत्र में शोक की लहर
युवा प्रितम कुमार की असामयिक मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घायल युवक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *