रिश्ते को किया शर्मशार: पिता और दोस्त ने मिलकर नाबालिग बेटी के साथ किया दुष्कर्म

झारखंड दुष्कर्म मामला

झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत बालीडीह थाना इलाके में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता और उसके दोस्त ने मिलकर अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है । हालांकि पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची को दवा दिलाने के बहाने लक्खी अपनी अर्टिगा कर पर उसे ले गया। रास्ते में कार मे बच्ची का पिता भी सवार हो गया। मौका पा कर लक्खी ने सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका पिता भी मौजूद था। आरोप के अनुसार पिता ने बच्ची को पकड़ रखा था और दोस्त का सहयोग कर रहा था। इसके बाद पिता ने भी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद वह बच्ची को लेकर घर आया और उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। तब मां ने थाना जाकर प्राथमिकी कराई। इसके बाद थानेदार नवीन कुमार सिंह ने लक्खी को गिरफ्तार किया। थानेदार ने बताया कि पीड़िता के पिता को पुलिस बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी जिसको लेकर छापेमारी चल रही है।

वहीं पीड़ित नाबालिक का इलाज के साथ कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *