जमशेदपुर में उद्योगपति के बेटे के लापता होने से हड़कंप, अपहरण की आशंका

Missing Case

जमशेदपुर : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र (AIA) के जाने-माने उद्यमी और एम्पायर ऑटो के संचालक देवांग चंद्र गांधी के 25 वर्षीय पुत्र कैरव गांधी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। घटना के बाद से उद्योग जगत और परिजनों में चिंता का माहौल है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई और सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

घर से फैक्ट्री के लिए निकले, फिर गायब
मिली जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस इलाके में रहने वाले कैरव गांधी मंगलवार दोपहर अपनी सफेद क्रेटा कार (JH05EB 2161) से आदित्यपुर स्थित फैक्ट्री के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक जब वह कार्यालय नहीं पहुंचे और मोबाइल फोन बंद आने लगा, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

NH-33 पर रिसॉर्ट के पास मिली लावारिस कार
जब कैरव का कोई सुराग नहीं मिला, तो पिता देवांग गांधी ने बिष्टुपुर थाना को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सर्विलांस का सहारा लिया। देर शाम चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर सिल्वर सैंड रिसॉर्ट के पास कैरव की कार लावारिस हालत में बरामद की गई।

Adiwasi Mahotsav

चांडिल थाना प्रभारी डील्सन बिरुवा ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है और बिष्टुपुर पुलिस के साथ समन्वय में जांच की जा रही है। कार का दूसरे जिले में मिलना और कैरव का कोई पता न चलना मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है।

happy Teacher Day

मोबाइल का आखिरी लोकेशन सोनारी के पास
पुलिस जांच में सामने आया है कि कैरव गांधी के मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर के सोनारी आदर्श नगर इलाके के पास मिला है। वहीं, उनकी कार सरायकेला-खरसावां जिले में पाई गई, जिससे मामला और उलझ गया है।

resizone elanza

Telegram channel

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने बिष्टुपुर, आदित्यपुर और अन्य प्रमुख मार्गों के CCTV फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में कैरव गांधी सामान्य तरीके से गाड़ी चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस संयुक्त रूप से इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी हुई है।

दोस्तों से पूछताछ, हर एंगल से जांच
जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि लापता युवक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। कार दूसरे जिले में मिली है, जबकि मोबाइल का अंतिम लोकेशन शहर में पाया गया है। पुलिस अपहरण समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

उद्योग जगत में चिंता
गौरतलब है कि कैरव गांधी के पिता देवांग गांधी आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एम्पायर ऑटो प्राइवेट लिमिटेड समेत कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों का संचालन करते हैं। उनके बेटे के लापता होने की खबर से औद्योगिक क्षेत्र में भी चिंता और बेचैनी देखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *