रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने डीसी को सौंपा मांग पत्र

Ramgarh Chamber of Commerce met DC Ramgarh Chamber of Commerce met DC

ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़कों की समस्या उठाई गई

रामगढ़ :रामगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल चैम्बर अध्यक्ष मंजीत साहानी के नेतृत्व में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिले और शहर की प्रमुख समस्याओं को रखते हुए उनका शीघ्र समाधान कराने का आग्रह किया। इस दौरान चेंबर ने एक विस्तृत मांग पत्र भी डीसी को सौंपा।

ट्रैफिक और भारी वाहनों के प्रवेश से जाम की समस्या
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रामगढ़ शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश लगातार ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या पैदा कर रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बड़े वाहनों की आवाजाही से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात के लिए इस पर ठोस कदम उठाने की मांग की गई।

बाजार समिति प्रांगण की स्थिति चिंताजनक
चेंबर ने बाजार समिति प्रांगण की जर्जर सड़कों की ओर डीसी का ध्यान आकर्षित किया। बरसात के दिनों में यहां पानी जमा हो जाता है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को असुविधा होती है। साथ ही बाजार समिति की चहारदीवारी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, जिसके पुनर्निर्माण की मांग की गई।

नालों के चौड़ीकरण और जलजमाव की समस्या
रामगढ़ शहर के मेन रोड से दामोदर नदी तक जाने वाली नाली काफी संकीर्ण है। बरसात में यहां पानी भरने से जलजमाव की समस्या विकराल हो जाती है। चेंबर ने नालों के चौड़ीकरण और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसी तरह पूर्व एनएच 33, जो पटेल चौक से अटल चौक को जोड़ती है, उस सड़क पर भी हर वर्ष जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आती है। प्रतिनिधिमंडल ने इसके स्थायी समाधान की मांग की।

munadi live whattsapp banne.jpg

शवगृह निर्माण की मांग
चेंबर ने पतरातू प्रखंड के भुरकुंडा स्थित नलकारी नदी में शवगृह निर्माण की भी मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि शवगृह की कमी से स्थानीय लोगों को अंतिम संस्कार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

resizone elanza

Telegram channel

उपायुक्त का आश्वासन
डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सुविधा और विकास को प्राथमिकता देता है और संबंधित विभागों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहानी के साथ उपाध्यक्ष अमरेश गणक, मानद सचिव मनोज चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सहसचिव इंदरपाल सिंह सैनी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, पंकज तिवारी, विनय कुमार अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य अभिजीत कुमार उर्फ बी.जी. शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *