उरीमारी गोलीबारी की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली, सोशल मीडिया पर धमकी

Urimari Firing

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के उरीमारी इलाके में हुई गोलीबारी की घटना को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। इस फायरिंग की जिम्मेदारी कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली है। गैंग की ओर से बुधवार को सोशल मीडिया पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति में क्या कहा गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि उरीमारी में दशाई मांझी के घर पर हुई फायरिंग की घटना की पूरी जिम्मेदारी राहुल दुबे लेता है। विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि पीड़ित पक्ष द्वारा फोन कॉल को लगातार नजरअंदाज किए जाने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया।

खुली धमकी से दहशत
गैंग की ओर से जारी बयान में बेहद आपत्तिजनक और डराने वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया है। विज्ञप्ति में चेतावनी दी गई है कि यदि अब भी बात नहीं मानी गई, तो अगली बार “सीधा खोपड़ी खोल दी जाएगी।”
इतना ही नहीं, धमकी देते हुए यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर गाड़ी पर बम फेंकवाने से भी गैंग पीछे नहीं हटेगा।

परिवार को भी बनाया निशाना
विज्ञप्ति में पीड़ित को यह कहते हुए धमकाया गया है कि जितनी जल्दी वह “सिस्टम में आएगा”, उतना ही उसके और उसके परिवार के लिए बेहतर होगा। अन्यथा गैंग की ओर से किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पुलिस के लिए बड़ी चुनौती
राहुल दुबे गैंग की ओर से खुलेआम जिम्मेदारी लेना और इस तरह की धमकी देना पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट की तकनीकी जांच के साथ-साथ गैंग के सदस्यों की तलाश तेज कर सकती है।

resizone elanza

इलाके में बढ़ी दहशत
घटना और गैंग की धमकी के बाद उरीमारी और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *