Durga Puja
tulsyan

CBSE ने बदली 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीख, नया शेड्यूल घोषित

CBSE News

New Delhi : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड के अनुसार अब कक्षा 10वीं की परीक्षा 11 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा की नई तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है।

CBSE ने साफ किया है कि इन दोनों कक्षाओं के अलावा अन्य सभी परीक्षाओं की तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

संशोधित डेटशीट होगी जारी
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बदली हुई तिथियों के अनुसार संशोधित डेटशीट जल्द ही आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। नई परीक्षा तिथियां छात्रों के एडमिट कार्ड में भी अपडेट कर दी जाएंगी, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न बने।

shrawani mela

स्कूलों को दिए गए निर्देश
CBSE ने सभी संबद्ध स्कूलों से अनुरोध किया है कि परीक्षा तिथियों में हुए इस बदलाव की जानकारी छात्रों और अभिभावकों तक जल्द से जल्द पहुंचाई जाए। बोर्ड का कहना है कि समय रहते सूचना मिलने से छात्र अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकेंगे।

happy Teacher Day

परीक्षा नियंत्रक का बयान
CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के सुचारु और व्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

resizone-elanza
rlifecare

छात्रों के लिए अहम सूचना
बोर्ड परीक्षा की तारीखों में बदलाव ऐसे समय पर किया गया है, जब छात्र अंतिम चरण की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में CBSE ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *