पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Crime News

जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीनूडीह गांव से सटे जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से युवक का झूलता हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान अनिल मुर्मू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था।

बताया जाता है कि अनिल इसी वर्ष जनवरी में काम की तलाश में अपनी बहन के घर आया था और यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, अनिल शुक्रवार शाम से ही घर से गायब था। शनिवार सुबह ग्रामीणों को जाहेर थान के पीछे एक पेड़ से लटकता शव नजर आया, जिसकी पहचान अनिल के रूप में हुई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *