भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में भर्ती विधायक अनंत प्रताप देव से मिले पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर

Mithlesh Thakur Mithlesh Thakur

विधायक अनंत प्रताप देव के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर

रांची :झारखंड की राजनीति में सक्रिय और भवनाथपुर से विधायक अनंत प्रताप देव इन दिनों रांची स्थित भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से भर्ती हैं। उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर आज भगवान महावीर मणिपाल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विधायक अनंत प्रताप देव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने विधायक की कुशलता की कामना करते हुए कहा कि,”मां गढ़देवी की कृपा और हम सभी की दुआओं से अनंत प्रताप जी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, जो हम सबके लिए बेहद सुखद समाचार है।” पूर्व मंत्री ने डॉक्टरों से भी मुलाकात कर इलाज की जानकारी ली और विधायक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में अनंत प्रताप देव का योगदान अहम रहा है और उनके शीघ्र स्वस्थ होकर सक्रिय जीवन में लौटने की सभी को उम्मीद है।

शुभकामनाओं का दौर जारी
अनंत प्रताप देव के स्वास्थ्य को लेकर न केवल उनके क्षेत्र भवनाथपुर में, बल्कि पूरे झारखंड में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग #GetWellSoonAnantPratapDev जैसे संदेशों के ज़रिए विधायक के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 08 02 at 16.55.03
munadi live whattsapp banne.jpg

झारखंड की राजनीति में विशेष स्थान
अनंत प्रताप देव झारखंड की राजनीति में एक लोकप्रिय और ज़मीनी नेता के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें जनता के बीच विशिष्ट पहचान दी है। उनके अस्वस्थ होने की खबर के बाद से ही पूरे राज्य में उनके समर्थकों की निगाहें अस्पताल के अपडेट्स पर टिकी हुई हैं।

resizone elanza

Telegram channel

Munadi Live की पूरी टीम की ओर से हम विधायक अनंत प्रताप देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

रिपोर्ट: Munadi Live टीम, रांची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *