बहरागोड़ा में केनरा बैंक से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट

Bahargora News

हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बनाकर फरार हुए 5 नकाबपोश बदमाश

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में स्थित केनरा बैंक की साकरा शाखा में दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना सामने आई है। पांच नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

लंच ब्रेक के दौरान दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था और दोपहर के समय कुछ कर्मचारी लंच ब्रेक पर थे। इसी दौरान पांच लोग बैंक में दाखिल हुए।

अंदर आते ही उन्होंने अपने चेहरे ढक लिए और पिस्तौल दिखाकर कर्मचारियों को डराते हुए अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने बैंक में रखी नकदी लूट ली।

कर्मचारियों से भी छीने कीमती सामान
लूटपाट के दौरान अपराधियों ने कर्मचारियों के पास मौजूद सोने की चेन, मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी तेजी से मौके से फरार हो गए।

munadi live whattsapp banne.jpg

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

resizone elanza

Telegram channel

इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बाइक से आए थे अपराधी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी बदमाश मोटरसाइकिल से बैंक पहुंचे थे। लूट की वारदात के बाद वे स्थानीय रास्तों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। बताया जा रहा है कि भागते समय उन्होंने कर्मचारियों के मोबाइल फोन रास्ते में ही फेंक दिए ताकि उनका पीछा करना मुश्किल हो सके।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *