बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में मची अफरा-तफरी, ब्रेक शू में लगी आग, यात्री कूदकर बचाए जान

Fire on Buxar-Tata Train Fire on Buxar-Tata Train

जामताड़ा के पास बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में हड़कंप

जामताड़ा: सोमवार को जामताड़ा जिले के विद्यासागर और जामताड़ा स्टेशन के बीच कालाझरिया गांव के समीप बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के इंजन के बाद तीसरी बोगी के नीचे धुआं और लपटें दिखाई दीं।

लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
जैसे ही लोको पायलट को आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही घबराए यात्री अपनी-अपनी सीटें छोड़कर बोगियों से कूदने लगे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

ब्रेक शू से उठी चिंगारी बनी वजह
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग ट्रेन की बोगी के नीचे चक्का के ब्रेक शू (अंडर गियर) से उठी चिंगारी की वजह से लगी थी। तेज़ गति और लगातार ब्रेकिंग से ब्रेक शू गरम होकर जलने लगते हैं, जिससे चिंगारी और आग की स्थिति बन जाती है।

Adiwasi Mahotsav

अग्निशमन यंत्र से आग पर पाया काबू
रेलवे स्टाफ ने तुरंत अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी की जानमाल को नुकसान नहीं हुआ। यात्रियों ने राहत की सांस ली।

happy Teacher Day

32 मिनट तक रुकी रही ट्रेन
ट्रेन को दोपहर 12:10 बजे रोका गया और 12:42 बजे घटना स्थल से रवाना किया गया। इस बीच रेलवे स्टाफ ने बोगी की तकनीकी जांच की और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

resizone elanza

Telegram channel

रेलवे ने दी जानकारी, जांच जारी
रेलवे की ओर से कहा गया है कि मामले की जांच की जा रही है। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए तकनीकी टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

लोगों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
इस घटना ने एक बार फिर रेल यात्राओं में सुरक्षा के महत्व को उजागर किया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे आपात स्थिति में शांत रहें और रेलकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *