Tulsyan

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद गरमाया | मंत्री चमरा लिंडा के घर का घेराव

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद

राजधानी रांची से बड़ी खबर: सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद ने आज उग्र रूप ले लिया। सरना स्थल के सामने रैंप निर्माण का विरोध करते हुए आदिवासी संगठनों ने मंत्री चमरा लिंडा के आवास का घेराव किया। इलाके में भारी तनाव है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

रांची के लोधबगांव में उस वक्त तनाव फैल गया, जब सिरमटोली रैंप निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठन मंत्री चमरा लिंडा के आवास का घेराव करने पहुँच गए।
पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

दरअसल, सिरमटोली फ्लाईओवर पर बनाया जा रहा एक रैंप आदिवासी आस्था के प्रतीक सरना स्थल के सामने से गुजर रहा है।
आदिवासी संगठनों का कहना है कि इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और यह उनके सांस्कृतिक अस्तित्व पर सीधा हमला है।

DAV NANDRAJ

इस विवाद को लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब यह आंदोलन मंत्री स्तर तक पहुंच गया है।

maa-ram-pyari

आदिवासी संगठन प्रतिनिधियों का कहना है कि हम सरना स्थल के सामने किसी भी तरह का निर्माण स्वीकार नहीं करेंगे। यह हमारी आस्था और पहचान का सवाल है…”

Jaipur

फिलहाल प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है, लेकिन आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *