इप्सोवा दीवाली मेला का सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन, संस्कृति और आधुनिकता का संगम

IPSOWA Diwali Mela

डोरंडा में दीवाली मेले की रंगारंग शुरुआत

रांची: इप्सोवा (आईपीएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन) के दीवाली मेले का शुभारंभ हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में विधिवत रूप से किया। उद्घाटन के मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी प्रिया दुबे सहित इप्सोवा के सदस्य मौजूद रहे। तीन दिन तक चलने वाला यह मेला संस्कृति, सामाजिक सरोकार और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम बनने जा रहा है।

विशेष बच्चों के लिए प्रतियोगिता और लोक नृत्य का आकर्षण
मेले की शुरुआत में आकाशदीप स्कूल, कोशिश और क्षितिज स्कूल के विशेष बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता और रोटरी मैजिक शो आयोजित किया गया। पूरे दिन विभिन्न अंतरालों पर झारखंड के स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ सिक्किम और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। तीनों दिन लोक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

युवाओं के लिए रॉक बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम
युवाओं में उत्साह भरने के लिए शाम को रॉक बैंड प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यह मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि कला और तकनीकी नवाचार को भी प्रोत्साहित करेगा। लाइव पॉटरी मेकिंग, सोहराय पेंटिंग और पोर्ट्रेट आर्ट जैसी गतिविधियां आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं।

पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र
इस दीवाली मेले की खास आकर्षण पुलिस मॉडर्नाइजेशन स्टॉल्स हैं, जहां अत्याधुनिक हथियार, गोला-बारूद और लैंड माइन वाहन प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से जोड़ना है। परेड ग्राउंड में एयरो मॉडलिंग और आर्चरी (तीरंदाजी) का भी आयोजन किया जा रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

सामाजिक सरोकार से जुड़ी पहल
इप्सोवा हर साल इस तरह के आयोजनों के जरिए न केवल सांस्कृतिक धरोहर को सहेजता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है। इस बार का आयोजन और भी विशेष इसलिए है क्योंकि इसमें पारंपरिक लोक कला और आधुनिक तकनीक को एक मंच पर पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *