भुरसो लैंपस की छत आंधी में उड़ी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bhurso LAMPS

गुमला: सिसई प्रखंड क्षेत्र के नवनिर्मित भुरसो लैंपस (LAMPS) भवन की छत का शीट तेज आंधी-तूफान में उड़ जाने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हाल ही में तैयार किए गए भुरसो लैंपस भवन की छत पर लगी शीट तेज हवा और आंधी के दौरान उखड़कर उड़ गई। भवन के निर्माण के कुछ ही समय बाद इस तरह की घटना सामने आने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गुमला जिला उपाध्यक्ष शशि साहू ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लैंपस भवन के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं बरती गई हैं। उनका आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण मामूली आंधी-तूफान में ही छत की शीट उड़ गई।

DAV NANDRAJ

उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता तो भवन को इस प्रकार का नुकसान नहीं होता। शशि साहू ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

happy Teacher Day

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केवल भुरसो लैंपस ही नहीं, बल्कि जिले के अन्य स्थानों पर बनाए गए लैंपस भवनों में भी निर्माण संबंधी गड़बड़ियों की आशंका है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई और अनियमितताएं सामने आ सकती हैं।

Jaipur

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि भवन निर्माण में उपयोग की गई सामग्री और निर्माण प्रक्रिया की तकनीकी जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि निर्माण में किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।

resizone-elanza
rlifecare

घटना के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बहस तेज हो गई है। अब लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई और संभावित जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *