पुरी में मिला अर्जुन, करण और शिवा की तलाश जारी; समुद्र देखने घर से निकले थे तीनों बच्चे

Ranchi missing child Arjun

रांची: राजधानी रांची से 12 दिनों से लापता बच्चों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने ओडिशा के पुरी से लापता अर्जुन को सकुशल बरामद कर लिया है। हालांकि उसके जुड़वां भाई करण और दोस्त शिवा की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस दोनों बच्चों के संबंध में लगातार जांच और खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस ने लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बच्चों की लोकेशन ट्रेस की और जांच करते-करते पुरी पहुंची। वहीं से अर्जुन को सुरक्षित बरामद किया गया।

समुद्र देखने के लिए घर से निकले थे बच्चे
पुलिस पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह अपने भाई करण और दोस्त शिवा के साथ समुद्र देखने की इच्छा से घर से निकला था। तीनों बच्चे ट्रेन और अन्य साधनों से पुरी पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने पुरी बीच और प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के आसपास कई दिनों तक समय बिताया।

घर लौटने की इच्छा नहीं जता रहा था अर्जुन
पूछताछ के दौरान अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उसका घर लौटने का मन नहीं था। उसने कहा कि घर में उसका मन नहीं लगता था, इसलिए वह बाहर निकल गया। पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि बच्चों के घर छोड़ने के पीछे कोई पारिवारिक या अन्य कारण तो नहीं था।

Adiwasi Mahotsav

करण और शिवा की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि अर्जुन की बरामदगी के बाद जांच को नई दिशा मिली है। अब करण और शिवा की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस विभिन्न रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

बच्चों पर नजर रखने की जरूरत
इस घटना ने एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में बच्चे बिना किसी जानकारी के घर छोड़ देते हैं और बाद में परिवार अपहरण जैसी आशंकाएं जताने लगते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों और मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

resizone elanza

Telegram channel

फिलहाल रांची पुलिस अर्जुन को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि करण और शिवा की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *