रांची में ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, चार ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार; 4000 पुड़िया बरामद
रांची: त्योहार के दौरान नशीले पदार्थ की खेप खपाने की कथित तैयारी को रांची पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने बिहार से ब्राउन शुगर लेकर रांची पहुंचे चार कथित ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 39.9 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब 4000 पुड़िया और 9,100 रुपये नकद बरामद किए…
