mela

झारखंड विधानसभा में विपक्ष का फिर हंगामा, ‘नौकरी चोर, गद्दी छोड़’ के नारों के बीच 8,399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Opposition Protest

12:30 PM पर दोबारा शुरू हुई कार्यवाही, विपक्ष का वेल में प्रदर्शन; सोमवार सुबह 11 बजे तक सदन स्थगित

shrawani mela

रांची: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही विपक्ष ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्षी विधायक वेल में पहुंच गए और ‘नौकरी चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करने लगे। JPSC-JSSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेरता रहा।

हंगामे के बीच चलती रही सदन की कार्यवाही
विपक्ष की लगातार नारेबाजी और हंगामे के बावजूद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही जारी रखी। अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से शांत होकर अपनी बात रखने की अपील की, लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा और वेल में प्रदर्शन जारी रखा। हंगामे के बीच भी विधानसभा की निर्धारित कार्यवाही को आगे बढ़ाया गया और विभिन्न विधानसभा समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी गई।

shrawani mela

वित्त मंत्री ने पेश किया 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट
सदन में जारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष का 8,399 करोड़ रुपये का पहला अनुपूरक बजट (First Supplementary Budget) प्रस्तुत किया। विपक्ष की नारेबाजी के बावजूद बजट पेश करने की प्रक्रिया पूरी की गई। सरकार ने निर्धारित एजेंडे के अनुसार वित्तीय कार्यवाही को आगे बढ़ाया, जबकि विपक्ष लगातार भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा।

JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार को घेरता रहा विपक्ष
मानसून सत्र के पहले दिन से ही JPSC-JSSC विवाद सदन का प्रमुख मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष का आरोप है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार इस मामले में जवाबदेही से बच रही है।
विपक्ष लगातार विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, पूरे मामले की CBI जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई कार्यवाही
पहला अनुपूरक बजट पेश होने और दिनभर की कार्यवाही पूरी होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। मानसून सत्र के पहले ही दिन दो चरणों में हुए हंगामे ने यह संकेत दे दिया है कि आगामी दिनों में भी JPSC-JSSC, छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से गूंजता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *