Zepto-Blinkit से Biryani By Kilo तक, बड़े फूड ब्रांड्स पर FDA का शिकंजा!
दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 105 फूड लाइसेंस रद्द; 1.35 करोड़ का स्टॉक जब्त
मुंबई: दिवाली के त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर बड़ा जांच अभियान चलाया है। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले 105 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं। वहीं, अकेले मुंबई में 28 फूड बिजनेस ऑपरेटरों के लाइसेंस निलंबित किए गए। कार्रवाई की जद में Zepto का वर्ली आउटलेट, Blink Commerce Pvt Ltd (Blinkit), बिरयानी बाय किलो, Tossin Pizza का वर्ली आउटलेट और जंबो बर्गर समेत कई प्रतिष्ठान शामिल हैं।
सात प्रतिष्ठानों को बंद करने का आदेश
FDA की जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आने पर राज्य में सात प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इनमें पुणे के तीन, अमरावती के दो और मुंबई तथा कोंकण क्षेत्र के एक-एक प्रतिष्ठान शामिल हैं। मुंबई के बोरीवली स्थित राजधानी बिरयानी सेंटर को भी FSSAI के नियमों का पालन नहीं करने के मामले में बंद करने का निर्देश दिया गया है।
1.35 करोड़ रुपये से अधिक का खाद्य स्टॉक जब्त
जांच अभियान के दौरान FDA अधिकारियों ने 69 से अधिक प्रतिष्ठानों से करीब 1.35 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का खाद्य स्टॉक जब्त किया है। अधिकारियों को आशंका है कि जब्त किए गए कुछ खाद्य पदार्थों में मिलावट हो सकती है। इन उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। वहीं, नागपुर के कामठी रोड स्थित D-Mart आउटलेट पर लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद रिफाइंड सोयाबीन तेल भी जब्त किया गया।
प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों के खिलाफ FIR, दो गिरफ्तार
FDA की कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों से जुड़े मामलों में तीन FIR दर्ज की गई हैं। इन मामलों में दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा दो वाहनों को भी जब्त किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की सख्त चेतावनी
महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खाद्य कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि असुरक्षित खाद्य पदार्थों के सेवन से किसी व्यक्ति की मौत होने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आजीवन कारावास और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान बताया गया है। दिवाली के दौरान खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए FDA की यह कार्रवाई मिलावट और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ निगरानी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर सामने आई है।
- Zepto-Blinkit से Biryani By Kilo तक, बड़े फूड ब्रांड्स पर FDA का शिकंजा!दिवाली से पहले महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 105 फूड लाइसेंस रद्द; 1.35 करोड़ का स्टॉक जब्त मुंबई: दिवाली के त्योहार के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर बड़ा जांच अभियान चलाया है। अभियान…
- दीपावली से पहले रजौली की मिठाई दुकानों पर मिलावट के आरोप, फूड जांच की मांगछेना, पेड़ा, खोवा और लड्डू की गुणवत्ता पर सवाल रजौली (नवादा): दीपावली के त्योहार को लेकर रजौली बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। इसी बीच बाजार की कुछ मिठाई दुकानों पर मिलावटी और बासी मिठाई बेचने के आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग से मिठाई दुकानों की जांच कराने…
- टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया-पैसिफिक हेड की गोली मारकर हत्या, 9 गोलियां लगने से मौतसिंगापुर से भांजे की शादी में शामिल होने आए थे परमजीत धनखड़, फरीदाबाद में पार्किंग विवाद के बाद पड़ोसी पर फायरिंग का आरोप 15-16 राउंड गोलियां चलाने की बात, आरोपी फरार फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सेक्टर-21C में शुक्रवार रात टेक महिंद्रा के एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के पूर्व रीजनल…
- मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, 13 साल में 64 मैच और 229 विकेटवनडे-T20 में रहेंगे जारी, भारतीय टेस्ट टीम में निभाई अहम भूमिका नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। करीब 13 साल लंबे टेस्ट करियर में शमी ने भारत के लिए 64 मुकाबले खेले और इस दौरान 229 विकेट अपने नाम किए। टेस्ट…
- धनतेरस पर झारखंड के बाजार में बंपर खरीदारी, सर्राफा कारोबार में 12 फीसदी तक उछाल; वाहन से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर बाजार में रौनकरांची: धनतेरस के मौके पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड के बाजारों में इस बार जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक लगातार बढ़ती रही। सोना-चांदी और आभूषणों की दुकानों से लेकर वाहन शोरूम, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, मोबाइल, घरेलू उपकरण और अन्य…




