इरफान अंसारी की पहल रंग लाई: दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर सुरक्षित, जल्द होगी वापसी

Migrant Workers Help

Ranchi : मंत्री डॉ. अंसारी ने बताया कि मजदूरों के बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने के बाद वे व्यक्तिगत रूप से इस मामले को लेकर चिंतित थे। मजदूरों के परिजन लगातार संपर्क में थे और अपने परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगा रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुबई में मौजूद झारखंड मूल के लोगों को तुरंत सक्रिय किया गया।

दुबई में स्थानीय सहयोग से मिली राहत
दुबई में रह रहे झारखंडी नागरिक जाहिद नामक व्यक्ति ने मजदूरों का पता लगाया, उनसे संपर्क किया और पूरी स्थिति की जानकारी मंत्री तक पहुंचाई। जैसे ही जाहिद मजदूरों तक पहुंचे, उनके चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी।

मंत्री ने बताया कि मजदूरों से उनकी सीधी बातचीत कराई गई है, जिससे यह सुनिश्चित हुआ कि सभी सुरक्षित हैं।

Adiwasi Mahotsav

वापसी की प्रक्रिया शुरू
डॉ. अंसारी ने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मजदूरों को पासपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनकी सुरक्षित वापसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। उन्होंने परिजनों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार हर स्तर पर मदद कर रही है।

happy Teacher Day

सीएम से लगातार संपर्क
मंत्री ने बताया कि वे इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren के लगातार संपर्क में हैं। एक-दो दिन के भीतर सभी मजदूरों को सुरक्षित झारखंड लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

resizone elanza

Telegram channel

बयानबाज़ी बनाम ज़मीनी काम
डॉ. अंसारी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर जगह इंसानियत और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग केवल बयानबाज़ी करते हैं, जबकि वे ज़मीन पर उतरकर काम करने में विश्वास रखते हैं।

इस राहत भरी खबर से मजदूरों के परिवारों ने राहत की सांस ली है और सभी अब अपने परिजनों की सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *