hemant
Tulsyan

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, चालक की मौत, नौ श्रद्धालु घायल

Ramgarh: Auto going to Rajrappa overturned Ramgarh: Auto going to Rajrappa overturned

रामगढ़:रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिहार से आए नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे रिम्स रांची रेफर किया गया है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में रजरप्पा थाना के एसआई अशोक कुमार, एसआई अखिलेश सिंह और एएसआई संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया।

पिकअप वैन से हुई टक्कर, ड्राइवर फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा पिकअप वैन की टक्कर से हुआ। घटना के बाद पिकअप वैन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो और पिकअप वैन दोनों को जब्त कर रजरप्पा थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

DAV NANDRAJ

मृतक की पहचान
हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरकाकाना निवासी साजिद राय (50 वर्ष), पिता निजावत राय के रूप में हुई है। उनकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

maa-ram-pyari

घायलों की सूची

Jaipur

दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • कुंदन कुमार (25 वर्ष), भागलपुर, बिहार
  • संगीता देवी (50 वर्ष), भागलपुर, बिहार
  • रेखा देवी (50 वर्ष), पटना
  • चंद्रावती देवी (52 वर्ष), पटना
  • बबीता देवी (52 वर्ष), पटना (गंभीर, रिम्स रेफर)
  • रामपति देवी (60 वर्ष), पटना
  • नेहा कुमारी (25 वर्ष), पटना
  • रानी कुमारी (24 वर्ष), पटना
  • पूजा देवी (35 वर्ष), पटना
resizone-elanza
rlifecare

सभी घायलों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है।

श्रद्धालुओं की आस्था यात्रा पर लगा ग्रहण
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में हुए इस हादसे ने उनकी धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार पिकअप वैन चालक की तलाश की जा रही है। अधिकारी लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि मंदिर यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और ओवरलोड या तेज रफ्तार वाहन से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *