Durga Puja
tulsyan

हजारीबाग निवासी रेलकर्मी ने बोकारो में की आत्महत्या, परिवार और सहकर्मी सदमे में

Bokaro Suicide Case Bokaro Suicide Case

रेलवे कॉलोनी के आवास में मिली लाश, मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही जांच

बोकारो: जिले से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। रविवार की रात बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक रेलकर्मी ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक युवक उस समय अपने परिजनों से बात कर रहा था, जब उसने यह कदम उठाया। छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।

मृतक की पहचान
घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हजारीबाग निवासी 32 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। राकेश रेलवे में बतौर टेक्नीशियन-3/सी एंड डब्ल्यू के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने वर्ष 2023 में रेलवे में सेवा ज्वाइन की थी। फिलहाल वह बोकारो के रेलवे कॉलोनी स्थित डीएस – 1/102-A आवास में अकेले रहते थे।

फोन पर बात करते-करते फंदे से झूल गया
जानकारी के अनुसार रविवार को राकेश किसी पारिवारिक सदस्य से फोन पर बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान ही उन्होंने अचानक फांसी लगा ली। जब परिजनों को फोन कटने का आभास हुआ, तो उन्होंने तुरंत कॉलोनी में ही रहने वाले परिचित को सूचना दी।

shrawani mela

सूचना मिलते ही परिचित वहां पहुंचे, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे, तो राकेश का शव फंदे से लटकता मिला। उस वक्त उनके कान में अब भी इयरबड्स लगे हुए थे।

happy Teacher Day

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। शव को कब्जे में लेकर बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

resizone-elanza
rlifecare

शादी के 6 महीने बाद टूटा परिवार का सपना
मृतक राकेश कुमार की शादी महज छह महीने पहले ही हुई थी। परिजन और जान-पहचान के लोग इस घटना को लेकर अवाक हैं। सभी यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर एक खुशहाल जिंदगी जी रहे युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। शादी के बाद परिवार को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अचानक इस घटना ने सबको गहरे सदमे में डाल दिया है।

रेलवे कॉलोनी में सन्नाटा
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और अधिकारी कॉलोनी में जुट गए। सभी राकेश के स्वभाव और उनके जीवन से जुड़े पहलुओं को लेकर बातें करते दिखे। चूंकि राकेश का किसी से कोई विवाद सामने नहीं आया था, ऐसे में आत्महत्या की वजह पर सबके मन में सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों का दर्द
मृतक के परिवार वालों को जैसे ही यह खबर मिली, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार का कहना है कि राकेश मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के थे। वे किसी तरह की परेशानी या दबाव में नहीं लगते थे। हालांकि पुलिस अब कॉल डिटेल्स और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की तहकीकात करेगी।

जांच के बाद ही साफ होगा कारण
फिलहाल पुलिस ने घटना को आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि राकेश ने यह कदम क्यों उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *