...

इस्पात मंत्री से मिले कुमार अमित, प्लांट विस्तारीकरण और बीजीएच सुपरस्पेशलिटी की मांग

Steel Minister

Bokaro: भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा के एक दिवसीय बोकारो दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान कुमार अमित ने बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) की वर्षों से स्थगित पड़ी प्लांट विस्तारीकरण योजना को पुनः प्रारंभ करने की जोरदार मांग रखी।

कुमार अमित ने इस संबंध में मंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बोकारो में पिछले कई महीनों से इस मुद्दे को लेकर महाहस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक बोकारो के लगभग 40 हजार नागरिक प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर प्लांट विस्तार की मांग कर चुके हैं। कुमार अमित ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट का विस्तार न केवल रोजगार सृजन के लिए जरूरी है, बल्कि इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 10.07.29 1

मुलाकात के दौरान कुमार अमित ने सेल (SAIL) द्वारा संचालित बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) को सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपग्रेड करने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि बोकारो और आसपास के जिलों के हजारों मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाना पड़ता है, जिसे रोकने के लिए बीजीएच का सुपरस्पेशलिटी में बदलना अत्यंत आवश्यक है।

इस्पात राज्य मंत्री भूपतिराजु श्रीनिवास वर्मा ने महाहस्ताक्षर अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्लांट विस्तारीकरण और अस्पताल उन्नयन दोनों ही विषयों पर उनके मंत्रालय द्वारा गंभीरता से पहल की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित परियोजनाओं को शीघ्र आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

munadi live whattsapp banne.jpg

इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक मुकुल ओझा ने भी मंत्री का ध्यान बोकारो की गरगा नदी की बिगड़ती स्थिति की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सेक्टरों का गंदा पानी प्रबंधन द्वारा सीधे गरगा नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है। ओझा ने मांग की कि सेक्टर-12 में जल शोधक (Water Treatment Plant) और सेक्टर-8 में कचरा निस्तारण प्लांट की स्थापना की जाए।

WhatsApp Image 2025 12 30 at 10.07.28
resizone elanza

Telegram channel

इस पर मंत्री ने गहरी चिंता जताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में सेल प्रबंधन से समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस मुलाकात के दौरान बोकारो नगर भाजयुमो महामंत्री लालबाबू, करण गोरांई, चंद्रप्रकाश और राहुल भी उपस्थित थे। बोकारो के विकास से जुड़े इन मुद्दों पर मंत्री का सकारात्मक रुख स्थानीय नागरिकों के लिए उम्मीद की नई किरण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *