CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी ट्रांसफर
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने माइनिंग संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कंपनी ने 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इनमें एक महाप्रबंधक (GM), छह चीफ मैनेजर तथा तीन डिप्टी और एक सीनियर मैनेजर शामिल हैं। इस संबंध में CCL के कार्यकारी स्थापना विभाग की ओर से कार्यालय आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देना होगा।
जीएम सुधीर कुमार सिन्हा को बीएंडके एरिया की जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार जीएम सुधीर कुमार सिन्हा को मगध ओसी, एमएंडएस एरिया के प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO) पद से स्थानांतरित कर जीएम (ऑपरेशन), बीएंडके एरिया भेजा गया है। माइनिंग संवर्ग में किए गए इस फेरबदल में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। प्रमुख पदों पर तैनात अधिकारियों को अलग-अलग एरिया और विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है।
छह चीफ मैनेजर का भी तबादला
CCL के आदेश के अनुसार चीफ मैनेजर नवनीत कुमार सिंह को सयाल डी, बरका-सयाल एरिया के PO पद से स्थानांतरित कर स्टाफ ऑफिसर, कुजू एरिया के पद पर भेजा गया है। चीफ मैनेजर जितेंद्र कुमार को एसओ (माइनिंग), एनके एरिया से स्थानांतरित कर PO, डकरा ओसीपी, एनके एरिया की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं चीफ मैनेजर संजीव कुमार को डकरा ओसीपी, एनके एरिया के PO पद से हटाकर स्टाफ ऑफिसर, रजहरा एरिया में पदस्थापित किया गया है। चीफ मैनेजर विद्या भूषण चौबे को एसओ (माइनिंग), बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर PO, सयाल डी, बरका-सयाल एरिया भेजा गया है। इसके अलावा चीफ मैनेजर राकेश कुमार को मैनेजर, अशोक (डब्ल्यू) एक्सपेंशन, पिपरवार एरिया से स्थानांतरित कर PO, मगध ओसी, एमएंडएस एरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

डिप्टी और सीनियर मैनेजर भी बदले
प्रशासनिक फेरबदल में सीनियर और डिप्टी मैनेजर स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सीनियर मैनेजर मनोज कुमार सिंह को जीवीटीसी, एमएंडएस एरिया से स्थानांतरित कर एनके एरिया भेजा गया है। डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को बिरसा ओसीपी, बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय में पदस्थापित किया गया है। एक अन्य डिप्टी मैनेजर राकेश कुमार को एटीओ, एनके एरिया से स्थानांतरित कर मगध एवं संघमित्रा एरिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं डिप्टी मैनेजर दीपक कुमार उरांव को बरका-सयाल एरिया से स्थानांतरित कर पीएंडपी विभाग, CCL मुख्यालय भेजा गया है।
तत्काल योगदान का निर्देश
कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित सभी अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित होने के बाद बिना देरी किए अपने नए पदस्थापन स्थल पर रिपोर्ट करेंगे। अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष के समक्ष योगदान देने का निर्देश दिया गया है। CCL में माइनिंग संवर्ग के अधिकारियों के इस स्थानांतरण से अलग-अलग एरिया और परिचालन स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। कंपनी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, नई पदस्थापना के साथ अधिकारियों को अपने निर्धारित पद और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारी संभालनी होगी।
- CCL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 वरिष्ठ माइनिंग अधिकारी ट्रांसफररांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) ने माइनिंग संवर्ग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कंपनी ने 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है। इनमें एक महाप्रबंधक (GM), छह चीफ मैनेजर तथा तीन डिप्टी और एक सीनियर मैनेजर शामिल हैं। इस संबंध में CCL के कार्यकारी स्थापना विभाग की ओर से कार्यालय आदेश…
- गढ़वा में MMDR संशोधन के खिलाफ झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, प्रखंड मुख्यालयों पर गूंजे विरोध के स्वरझारखंड के संसाधनों पर राज्यवासियों का पहला अधिकार गढ़वा: खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम-2026 यानी MMDR कानून को लेकर झारखंड में राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत शनिवार को गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। पार्टी की ओर से…
- विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: राधाकृष्ण किशोरनई दिल्ली: भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य से जुड़े वित्तीय और आर्थिक मुद्दों को उठाया। “विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा के लिए वित्तपोषण” विषय…
- रांची के ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, इलाज और बिलिंग पर उठे सवालरांची: लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल में मरीज के इलाज, दवाओं और बिलिंग प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हुआ और सिविल सर्जन ने तीन डॉक्टरों की टीम को अस्पताल…
- सुदिव्य सोनू के सभी विभाग अब CM हेमंत सोरेन के पास, सरकार ने जारी की अधिसूचनारांची: झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे विभागों के आवंटन को लेकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। मंत्रिमंडल समन्वय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू के पास रहे उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा कला, संस्कृति, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग अब…


