धनबाद के स्टील गेट सब्जी मंडी में भीषण आग, 12 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Fire Incident

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित स्टील गेट सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से 12 से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही झरिया के पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे, जबकि थाना प्रभारी मंजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे रहे।

बताया जा रहा है कि देर रात अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। मंडी में मौजूद राशन, पूजा सामग्री, सब्जी और अन्य सामान से भरी दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दुकानदारों में मातम, बार-बार लग रही आग
घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों में शोक और निराशा का माहौल देखा गया। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी चार से पांच बार यहां आग लग चुकी है, जिसमें हर बार 15 से 20 दुकानें जलकर राख हो जाती हैं। लगातार हो रहे नुकसान से उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब होती जा रही है।

दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मंडी परिसर के आसपास अवैध शराब की बिक्री के कारण रात में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे आगजनी की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा व्यवस्था और आर्थिक सहायता की मांग की है।

munadi live whattsapp banne.jpg

जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता
पूर्व विधायक संजय सिंह ने कहा कि बार-बार आग लगने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मिलकर पीड़ित दुकानदारों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

resizone elanza

Telegram channel

पीड़ित मालती देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद वह खुद दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। आग लगने के वक्त वह दुकान में ही सो रही थीं और उनकी दुकान पूरी तरह जल गई। वहीं, उनके पिता प्रकाश मोदी की राशन दुकान भी आग की भेंट चढ़ गई। दुकानदार विश्वनाथ मंडल ने भी बताया कि उनकी राशन की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

फिलहाल प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना ने स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *