चांडिल डैम की खूबसूरती देख अभिभूत हुए हेमंत सोरेन, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी
पर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश, पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश
सरायकेला-खरसावां: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां स्थित प्रसिद्ध चांडिल डैम का भ्रमण किया। धातकीडीह जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने डैम परिसर की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने चांडिल डैम को झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में और मजबूती से स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने डैम परिसर में सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के साथ पर्यटन और डैम के विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने चांडिल डैम के बहुआयामी विकास और पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पर्यटन विकास को लेकर अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम में इको-टूरिज्म की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और नौकायन यानी बोटिंग की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया।
चांडिल परियोजना और जल प्रबंधन पर भी चर्चा
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने चांडिल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने, जल प्रबंधन और बिजली उत्पादन एवं संवर्धन से जुड़े पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से इन क्षेत्रों के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने डैम के समग्र विकास के लिए स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर काम करने का निर्देश दिया।
पर्यावरण-अनुकूल विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने चांडिल डैम और आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक और पर्यावरण-अनुकूल सस्टेनेबल ब्लूप्रिंट तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पर्यटन विकास के दौरान प्राकृतिक और पर्यावरणीय संतुलन का ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि चांडिल डैम की प्राकृतिक खूबसूरती को संरक्षित रखते हुए इसे बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
कौन-कौन रहे मौजूद?
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, चांडिल SDM नितिन शिवम गुप्ता सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
- भूषण बाड़ा POCSO केस में बड़ा मोड़! दिलीप तिर्की की हिरासत की खबर पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, पुलिस से मांगा जवाबबाबूलाल मरांडी ने पुलिस से मांगी स्थिति स्पष्ट करने की मांग रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े POCSO मामले में एक बार फिर सियासी और पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। पीड़िता के दादा की शिकायत पर सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में दर्ज मामले में नामजद आरोपी दिलीप तिर्की…
- रामगढ़ में कोयला चोरों का दुस्साहस, CCL गार्ड और पुलिस पर हमला कर जब्त बाइक छुड़ाईकर्मा कोलियरी में कार्रवाई के दौरान हुई घटना, दर्जनों जब्त मोटरसाइकिल लेकर भागे हमलावर गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने चेक पोस्ट किया जाम रामगढ़ : रामगढ़ जिले में कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कोयला चोरों के दुस्साहस का मामला सामने आया है। सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों और कुज्जू ओपी पुलिस…
- रांची एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कवायद तेज, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने विकास परियोजना की समीक्षा कीचहारदीवारी निर्माण, अतिक्रमण हटाने, सड़क डायवर्सन और बिजली लाइन शिफ्टिंग को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश अधिग्रहित जमीन के नामांतरण की भी हुई समीक्षा रांची | मुनादी लाइव: बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने और यहां से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां…
- स्थापना दिवस पखवाड़ा: किशोरी सशक्तीकरण से हरित झारखंड तक, राज्यभर में विकास की विविध पहलकिशोरियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के तहत बुधवार को राज्यभर में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ थीम के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में किशोरियों से लेकर…
- IITF-2026 में छाया रांची स्मार्ट सिटी मॉडल! 469 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर656.3 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप नई दिल्ली: भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आधुनिक शहरी नियोजन, स्मार्ट…



