पलामू में पूर्व माओवादी कमांडर की हत्या

Vishal yadav murder

बेलहारा इलाके में मिला शव, पत्थर से कूचकर मारने की आशंका

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में पूर्व माओवादी कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की हत्या कर दी गई है। पांडू थाना क्षेत्र के बेलहारा इलाके से शनिवार को एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद मृतक की पहचान विशाल यादव के रूप में हुई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

शादी समारोह में गया था विशाल यादव
जानकारी के अनुसार जगनारायण यादव पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांडू इलाके में गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

चेहरे पर मिले चोट के निशान
पुलिस के मुताबिक शव पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। विशेष रूप से चेहरे पर गहरे जख्म मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। घटना स्थल से पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस ने क्या कहा?
बिगेश कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मृतक का नक्सली इतिहास रहा है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस परिजनों के बयान और आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

कभी था 5 लाख का इनामी नक्सली
जगनारायण यादव एक समय माओवादी संगठन का सक्रिय कमांडर माना जाता था। झारखंड सरकार ने उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वर्ष 2015-16 में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उस दौरान वह कई नक्सली घटनाओं में आरोपी रहा था। हालांकि जेल से बाहर आने के बाद वह सामान्य जीवन जी रहा था।

resizone elanza

Telegram channel

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी या नया विवाद?
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पुरानी नक्सली रंजिश, व्यक्तिगत दुश्मनी या कोई और कारण है। जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *