झारखंड में 81 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Jharkhand Administrative Officers Transfer

कार्मिक विभाग की अधिसूचना जारी, कई जिलों के अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

रांची: Jharkhand Personnel Department ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 81 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की अधिसूचना जारी कर दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई जिलों और विभागों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कई अहम पदों पर नई तैनाती
जारी अधिसूचना के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
प्रमुख तबादलों में:

  • जितेंद्र कुमार यादव को पलामू डीटीओ से मानगो नगर निगम का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।
  • गिरिजा शंकर महतो को सरायकेला-खरसावां डीटीओ से सिमडेगा का अपर समाहर्ता बनाया गया है।
  • ज्ञान शंकर जायसवाल को गुमला डीटीओ से गृह (कारा) निदेशालय का निदेशक प्रशासन बनाया गया है।
  • रितेश जायसवाल को गोड्डा भूमि सुधार उप समाहर्ता से झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है।
  • शैलेश कुमार प्रियदर्शी को देवघर डीटीओ से ऊर्जा विभाग का उप सचिव बनाया गया है।

रांची और पूर्वी सिंहभूम में भी बड़ा बदलाव
राजधानी रांची और पूर्वी सिंहभूम समेत कई अहम जिलों में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

  • प्रदीप कुमार शुक्ला को कोडरमा जिला आपूर्ति पदाधिकारी से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
  • धनंजय को जमशेदपुर डीटीओ से रांची का अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) बनाया गया है।
  • अनुराग कुमार तिवारी को रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी से पूर्वी सिंहभूम का अपर उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
  • राजीव नीरज को गुमला अनुमंडल पदाधिकारी से उसी जिले का अपर समाहर्ता बनाया गया है।
Adiwasi Mahotsav

कई विभागों में उप सचिव स्तर पर बदलाव
सरकार ने कई विभागों में उप सचिव और प्रशासनिक पदों पर भी बदलाव किए हैं।

  • वैद्यनाथ कामती को हजारीबाग डीटीओ से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
  • गौतम प्रसाद साहू को रांची नगर निगम के उप-नगर आयुक्त पद से ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
  • मिथिलेश कुमार चौधरी को साहिबगंज डीटीओ से रिनपास का उपनिदेशक बनाया गया है।
happy Teacher Day

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
सरकार का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल से विभिन्न जिलों और विभागों में कार्यकुशलता बढ़ेगी। राज्य सरकार लगातार प्रशासनिक मशीनरी को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *