सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, जमीन विवाद निकला वजह

Soma Munda

Khunti : खूंटी के चर्चित पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी तात्कालिक झगड़े का परिणाम नहीं थी, बल्कि जमीन कारोबार से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद और एक सुनियोजित साजिश का नतीजा थी। हत्या की पूरी योजना पहले से तैयार की गई थी, जिसे शूटरों और उनके सहयोगियों की मदद से अंजाम दिया गया।

खूंटी एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि इस मामले में शूटर समेत 6 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी जमीन खरीद-बिक्री के धंधे में सक्रिय थे और सीएनटी व गैरमजरुआ जमीन से जुड़े लेन-देन को लेकर सोमा मुंडा से उनका विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

7 जनवरी को हुई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, 7 जनवरी 2026 को सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से खूंटी जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनका पीछा किया और जमुवादाग तालाब के पास देसी पिस्टल से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

Adiwasi Mahotsav

एसपी ने बताया कि हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी और इसमें आर्थिक लाभ के लिए जमीन कारोबार से जुड़े विवाद की अहम भूमिका रही। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

happy Teacher Day

एसआईटी की जांच में बरामद हुए हथियार और बाइक
घटना के बाद पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) गठित किया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल्स और गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई कार्रवाई में हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां, दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

resizone elanza

Telegram channel

गिरफ्तार आरोपी
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में दानियल सांगा (44 वर्ष), सुमित दाल सांड (20 वर्ष), मार्कुस सांगा (20 वर्ष), रोशन मिंज (25 वर्ष), संदीप खलखो (35 वर्ष) और संतोष दाल सांड (32 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है और जल्द ही बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *