CM Hemant Soren से IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, AI-रोबोटिक्स और स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा

Hemant Soren IIT Mandi Director Meeting

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ राज्य में युवाओं के कौशल विकास और आधुनिक तकनीक की संभावनाओं पर चर्चा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण रही।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव में शामिल होने का न्योता
मुलाकात के दौरान प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को 4 सितंबर 2026 को कटहल मोड़, रांची में इस्कॉन रांची की ओर से आयोजित होने वाले “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव” में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले महामहोत्सव के लिए अपनी ओर से आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

AI और रोबोटिक्स से युवाओं के लिए अवसरों पर मंथन
मुलाकात के दौरान झारखंड में युवाओं के स्किल डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की उपयोगिता को लेकर भी चर्चा हुई। दोनों के बीच इस बात पर विचार-विमर्श हुआ कि आधुनिक तकनीक और कौशल विकास के माध्यम से राज्य के युवाओं को नए अवसरों से जोड़ा जा सकता है। साथ ही तकनीकी शिक्षा और इनोवेशन के जरिए आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के श्रीमान प्रदीप (PR) और श्रीमान सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *