Hemant Soren
Tulsyan

IRCTC केस में लालू परिवार को बड़ा झटका! दिल्ली HC ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी की याचिका खारिज की

IRCTC मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव

ट्रायल कोर्ट के आरोप तय करने के फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर, अब राउज एवेन्यू कोर्ट में आगे बढ़ेगा मुकदमा

नई दिल्ली: कथित IRCTC होटल भ्रष्टाचार मामले में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने तीनों की उन याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें राउज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत मामले में आरोप तय किए गए थे। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की एकल पीठ ने गुरुवार को साफ कहा कि सभी याचिकाएं खारिज की जाती हैं और ट्रायल कोर्ट का आरोप तय करने वाला आदेश बरकरार रहेगा। लालू परिवार के अलावा मामले के अन्य आरोपियों की ओर से दायर याचिकाएं भी अदालत ने खारिज कर दीं।

14 आरोपियों के खिलाफ तय हुए थे आरोप
यह मामला राउज एवेन्यू कोर्ट के 13 अक्टूबर 2025 के आदेश से जुड़ा है। विशेष न्यायाधीश ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत कुल 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। मामले में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से जुड़े आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी आरोप तय किए गए हैं। हाईकोर्ट ने अब ट्रायल कोर्ट के इसी आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ प्रेम चंद गुप्ता, राकेश सक्सेना, विनोद कुमार अस्थाना, भूपेंद्र कुमार अग्रवाल, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी, प्रदीप कुमार गोयल, राकेश कुमार गोगिया और सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी याचिकाओं को भी खारिज किया।

क्या है पूरा IRCTC होटल मामला?
CBI की चार्जशीट के मुताबिक मामला वर्ष 2004 से 2014 के बीच की कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि रेलवे के रांची और पुरी स्थित BNR होटलों के संचालन, रखरखाव और अपकीप के लिए निजी कंपनी को ठेका देने की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। CBI का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में बदलाव और कथित हेरफेर के जरिए सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड को फायदा पहुंचाया गया। इसके बदले जमीन और शेयरों के लेनदेन में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। आरोपों के अनुसार, रेलवे मंत्री के रूप में लालू प्रसाद यादव की भूमिका को लेकर भी जांच एजेंसी ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, ये सभी आरोप अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं और आरोप तय होना दोष सिद्ध होने के बराबर नहीं है।

DAV NANDRAJ

ट्रायल कोर्ट ने क्या कहा था?
13 अक्टूबर 2025 को आरोप तय करते हुए ट्रायल कोर्ट ने जमीन और शेयरों के लेनदेन को लेकर गंभीर टिप्पणियां की थीं। अदालत ने प्रथम दृष्टया यह माना था कि रेलवे के रांची और पुरी स्थित होटलों में निजी भागीदारी के नाम पर हुए लेनदेन में कथित तौर पर ऐसी परिस्थितियां थीं, जिनसे लालू प्रसाद यादव की भूमिका पर सवाल उठते हैं। अदालत ने टेंडर प्रक्रिया में कथित बदलाव और जमीन के मूल्यांकन से जुड़े पहलुओं को भी अपने आदेश में दर्ज किया था।

maa-ram-pyari

अब आगे क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के ताजा फैसले के बाद इस मामले की सुनवाई राउज एवेन्यू कोर्ट में आगे बढ़ेगी। हाईकोर्ट ने फिलहाल ट्रायल कोर्ट द्वारा तय किए गए आरोपों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। इस मामले में लालू परिवार और अन्य आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों का सामना ट्रायल के दौरान करेंगे। हाईकोर्ट के फैसले का मतलब यह नहीं है कि आरोप साबित हो गए हैं; आरोपों की अंतिम पुष्टि या खंडन साक्ष्यों और ट्रायल की आगे की कार्यवाही में होगा।

Read more: IRCTC केस में लालू परिवार को बड़ा झटका! दिल्ली HC ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी की याचिका खारिज की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *