झारखंड में नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ, फरवरी में होगा मतदान

Election Update

Ranchi : झारखंड में वर्षों से लंबित नगर निकाय चुनाव अब अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। हाईकोर्ट के सख्त निर्देश के बाद राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग हरकत में आ गए हैं। अदालत ने स्पष्ट आदेश दिया है कि 31 मार्च 2026 से पहले किसी भी हाल में चुनाव कराए जाएं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग की तैयार योजना के अनुसार 28 फरवरी 2026 तक पूरी चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी।

27 जनवरी को जारी होगी चुनाव अधिसूचना

राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव के अनुसार

  • 27 जनवरी 2026 को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी
  • इसके बाद 7 कार्य दिवसों तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी
  • नामांकन पत्रों की जांच और दो दिनों तक नामांकन वापसी की तिथि तय होगी

संभावना है कि 10 फरवरी तक चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

फरवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान संभव
चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक—

  • उम्मीदवारों को 14–15 दिनों का प्रचार समय मिलेगा
  • 24 या 25 फरवरी को मतदान कराया जा सकता है
  • 28 फरवरी तक मतगणना और पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाएगी
resizone elanza

Telegram channel

इस तरह होली से पहले नवनिर्वाचित मेयर, अध्यक्ष और पार्षद पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाल सकते हैं।

कैबिनेट और राज्यपाल से मिली मंजूरी
सूत्रों के अनुसार,

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रमों की सूची शुक्रवार को ही सरकार को भेज दी थी
  • कैबिनेट ने बंद लिफाफे में भेजे गए चुनाव प्रस्ताव को अपनी सहमति दे दी
  • इसके बाद प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया, जहां से बजट सत्र और निकाय चुनाव दोनों को मंजूरी मिल गई

अब राज्य सरकार प्रस्ताव को औपचारिक रूप से राज्य निर्वाचन आयोग को लौटाएगी, जिसके बाद आयोग चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

48 नगर निकायों में वर्षों से लंबित है चुनाव
गौरतलब है कि झारखंड में कुल 48 नगर निकायों में चुनाव लंबित हैं—

  • 9 नगर निगम
  • 20 नगर परिषद
  • 19 नगर पंचायत

इनमें से आधे से अधिक निकायों में 2020 से चुनाव नहीं हुए हैं। पहले कोरोना महामारी, फिर ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट के कारण मामला लगातार उलझता चला गया। अंततः हाईकोर्ट को हस्तक्षेप कर 31 मार्च की अंतिम समयसीमा तय करनी पड़ी।

राजनीतिक सरगर्मी तेज, दावेदार सक्रिय
चुनाव की तारीखें लगभग तय होते ही नगर निगमों से लेकर नगर पंचायतों तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संभावित उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं और पार्टियों ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *