Jharkhand Ayushman Yojana 15 lakh treatment

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: अब 15 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार

गंभीर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत रांची: झारखंड सरकार ने गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। अब राज्य में पात्र लाभार्थियों को 15 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। नई व्यवस्था के तहत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत पहले की तरह…

Read Full News
postal service

रजिस्ट्री पत्र सेवा का हुआ समापन, अब स्पीड पोस्ट में मिलेगा पंजीकरण का विकल्प

1854 से चली आ रही ऐतिहासिक डाक सेवा का हुआ अंत, 1 अक्टूबर से लागू नई व्यवस्था रांची, 1 अक्टूबर 2025: भारतीय डाक विभाग की ऐतिहासिक और गौरवशाली सेवा रजिस्ट्री पत्र (Registered Letter) अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है। वर्ष 1854 में शुरू की गई यह सेवा 30 सितंबर 2025 को अपने…

Read Full News
Modi Manipur visit,

PM मोदी का शांति फॉर्मूला: मणिपुर को 8500 करोड़ की सौगात, हिंसा के दो साल बाद नई उम्मीद

दो साल बाद मणिपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदीपूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हुई जातीय हिंसा ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान गई थी और हजारों लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हो गए थे। दो साल…

Read Full News
Coal Minister's announcement

कोयला मंत्री का बड़ा ऐलान: दुर्घटना में मौत पर कोयला कर्मियों के आश्रितों को 1 करोड़ रुपये

दुर्घटना में आश्रितों को मिलेगा 1 करोड़ रुपयेकोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में घोषणा की कि कोयला खनन में लगे ठेका और स्थायी कर्मियों की दुर्घटना में मौत होने पर उनके आश्रितों को अतिरिक्त 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। अभी तक ठेका कर्मियों को…

Read Full News
2003 SIR Voter List Jharkhand

2003 में हुई SIR मतदाता सूची अब ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध, झारखंड CEO वेबसाइट पर करें नाम की जांच

रांची: झारखंड में वर्ष 2003 में कराए गए विशेष पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के बाद तैयार की गई मतदाता सूची अब आम जनता के लिए उपलब्ध करा दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने जानकारी दी है कि यह सूची ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देखी जा सकती है। वेबसाइट…

Read Full News
Jharkhand High Court stops sand auction

झारखंड हाईकोर्ट का आदेश: पेसा नियम लागू होने तक रुकी बालू घाटों की नीलामीकोर्ट ने खनन विभाग को लगाई फटकार

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को बालू खदानों की नीलामी को लेकर बड़ा आदेश सुनाया। अदालत ने साफ कर दिया कि जब तक राज्य सरकार पेसा नियम (PESA Rules) की अधिसूचना जारी नहीं करती, तब तक राज्य में किसी भी लघु खनिज खदान, विशेषकर बालू घाटों की नीलामी नहीं होगी। इस आदेश से रांची सहित कई…

Read Full News
Ratu illegal construction

हाईकोर्ट के आदेश पर रांची में बड़ी कार्रवाई, रातू के केशव नगर में अवैध निर्माण ध्वस्त

मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में चला बुलडोजर, आरोपी पक्ष ने किया हंगामा और लगाया निजी संपत्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप रांची: झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर मंगलवार को रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली। केशव नगर इलाके में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन…

Read Full News
हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र वितरण

हेमंत सोरेन ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र और टॉपर्स को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपे और मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानितमंत्रालय सभागार में हुआ भव्य समारोह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण-सह-मेधा सम्मान समारोह में राज्य के शिक्षकों और विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों, सहायक…

Read Full News
RIMS 2 Shibu Soren SSIMS

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान: शिबू सोरेन के नाम से जाना जाएगा RIMS-2, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का केंद्र बनेगा SSIMS

RIMS-2 का नामकरण SSIMS के रूप में रांची :झारखंड की राजनीति और सामाजिक संघर्ष की प्रतीक शख्सियत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम से अब राज्य का सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान खड़ा होगा। नगड़ी में बनने वाला प्रस्तावित RIMS-2 अब शिबू सोरेन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SSIMS) के नाम से जाना जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य…

Read Full News
Jharkhand State Sentence Review Board

झारखंड में 51 आजीवन कैदियों की रिहाई पर सहमति, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक

51 आजीवन कैदी होंगे रिहा, 103 मामलों की समीक्षा रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 35वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन सजा काट रहे कैदियों के मामलों की समीक्षा की गई और…

Read Full News