दिवाली से पहले हेमंत सरकार का तोहफा, रांची के 2.39 लाख पेंशनधारियों को मिली 23.94 करोड़ की पेंशन राशि

Sarvajan Pension Scheme

झारखंड: दिवाली से पहले झारखंड सरकार ने पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2,39,481 लाभुकों के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये की पेंशन राशि भेजी गई है। कुल 23,94,81,000 रुपये की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

इस योजना से जुड़े कई वर्गों के पेंशनधारियों को इसका लाभ मिला है। सरकार का कहना है कि पेंशन राशि समय पर पहुंचाकर बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं, निःशक्तजनों और अन्य वर्गों को त्योहारी सीजन में आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है।

  • इन योजनाओं के तहत भेजी गई राशि
    पेंशन राशि का भुगतान निम्नलिखित योजनाओं के तहत लाभुकों को किया गया—
  • मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना – 338 लाभुक
  • HIV/AIDS पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना – 412 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना – 1,72,888 लाभुक
  • मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना – 47,446 लाभुक
  • स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना – 18,390 लाभुक
  • ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन योजना – 07 लाभुक

सरकार ने बताया कि इन योजनाओं के तहत अक्टूबर माह की पेंशन का भुगतान पूर्ण रूप से लाभार्थियों के बैंक खातों में कर दिया गया है।

DAV NANDRAJ

आधार सीडिंग और सत्यापन है अनिवार्य
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन लाभुकों के खातों में पेंशन राशि नहीं पहुंची है, वे जल्द से जल्द अपने बैंक खाते को आधार से सीड कराएं। इसके साथ ही योजना का लाभ जारी रखने के लिए सभी लाभुकों को अपने संबंधित प्रखंड/अंचल में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

happy Teacher Day

बुजुर्गों और कमजोर वर्गों के लिए सरकार की पहल
हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार लगातार सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत करने में लगी है। पेंशन योजनाओं के तहत न सिर्फ बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया जा रहा है, बल्कि विशेष वर्गों जैसे निःशक्तजन और ट्रांसजेंडर समुदाय को भी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

Jaipur

दिवाली से ठीक पहले पेंशन राशि जारी होने से लाखों पेंशनधारियों में खुशी की लहर है। कई लाभुकों ने कहा कि त्योहार के समय यह राशि उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *