डाक विभाग में भ्रष्टाचार उजागर, सरायकेला में दो अधिकारी 20 हजार घूस लेते धराए

Postal Department Scam

सरायकेला: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सरायकेला जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के दो अधिकारियों—एक पोस्टल असिस्टेंट और एक पोस्टल इंस्पेक्टर—को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर योगदान दिलाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की शिकायत के बाद की गई।

GDS जॉइनिंग कराने के बदले मांगी गई थी रिश्वत
शिकायतकर्ता रंजन दास ने CBI को बताया था कि

  • उनका ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पद पर चयन हो चुका है
  • लेकिन पोस्ट ऑफिस के दोनों अधिकारी ज्वाइनिंग कराने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत मांग रहे थे

शिकायत की गोपनीय जांच में यह आरोप सही पाया गया, जिसके बाद CBI ने फौरन कार्रवाई की तैयारी शुरू की।

CBI ने बिछाया जाल, दोनों अधिकारी मौके पर गिरफ्तार
शिकायत सत्यापित होने के बाद CBI डीएसपी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और जैसे ही दोनों अधिकारी शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रकम प्राप्त कर रहे थे, उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद CBI टीम ने दोनों के रिहाइशी ठिकानों पर छापेमारी भी की। हालांकि, छापेमारी में कोई विशेष दस्तावेज या बड़ी रकम बरामद नहीं हुई है।

munadi live whattsapp banne.jpg

दोनों आरोपी अधिकारियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा
दोनों गिरफ्तार अधिकारियों को आज CBI के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी न्यायिक हिरासत या रिमांड की मांग कर सकती है।

resizone elanza

Telegram channel

CBI की अपील—रिश्वत मांगे जाने पर तुरंत करें शिकायत
CBI ने राज्य के लोगों से अपील की है किmयदि किसी केंद्रीय कार्यालय, केंद्रीय उपक्रम या केंद्र सरकार के अधीन किसी संस्था में आपसे रिश्वत की मांग की जाए, तो तुरंत CBI से संपर्क करें। एजेंसी ने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान हमेशा गोपनीय रखी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *